बूंदी 25 जून। 782वें बून्दी स्थापना दिवस पर हेल्प इन रिस्क संस्थान एवं रानी रोहिणी राजपूत महिला फाउंडेशन द्वारा "जाणो आपणी बून्दी" विषय पर ईश्वरी निवास में एक संघोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बून्दी के विकास के बदलते आयामों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा ने बून्दी के पर्यटन विकास की संभावनाओं को विस्तार देने हेतु हाड़ौती सर्किट में बून्दी को केन्द्र में रखते हुए विकसित करने पर बल दिया तथा सामान्य नागरिकों से बून्दी पर्यटन विकास पर प्रस्ताव मांगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर ने बून्दी की उत्कृष्ट विरासत को बचाने एवम पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन देने हेतु सरकार एवं समाज के सँयुक्त प्रयासों की बात की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बून्दी दरबार वंशवर्धन सिंह ने युवाओं की भागीदारी के साथ रामगढ़ टाइगर सफ़ारी शुरू होने तथा बून्दी के पर्यटन विकास को बढ़ाने हेतु एक नवाचार "म्हारी विरासत म्हारी नज़र" सेल्फी विद हेरिटेज को प्रस्तुत किया तथा युवाओं से बून्दी की विरासत स्थलों के साथ अपनी तस्वीरे लेने तथा सोशल मीडिया के साथ फाउंडेशन को भेजने का आग्रह किया, सम्बंधित सूचना जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।
कार्यक्रम में चारण सरदार देवराज सिंह, राजस्थान काज़ी कौंसिल संरक्षक अब्दुल शक़ूर क़ादरी, गुरुद्वारा ग्रंथी कृपाल सिंह, समाज सेवी केसी वर्मा, वन्यजीव प्रेमी विठ्ठल सनाढ्य, विरासत संरक्षण से जुड़े गुमान सिंह चारण, पूर्व उपसभापति डॉ हीना अगवान, पुरातत्व अनवेक्षक अश्वनी शर्मा, युवा प्रेरणास्त्रोत शक्ति तोषनीवाल, डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह हाड़ा ने भी विरासत संरक्षण पर अपने विचार रखें।
इस दौरान जाणो आपणी बून्दी प्रतियोगिता के विजेताओं क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे हर्षवर्धन सिंह सौलंकी, जोनेश मीणा, हंसा गुर्जर को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद मनीष सिसोदिया, वार्ड पार्षद संदीप देवगन, महावीर प्रसाद शर्मा, व्याख्याता हरिओम शर्मा, डॉ संजय भल्ला, डॉ नरेश शर्मा, विनोद शर्मा, उत्कर्ष चौहान, हनुमान सैनी, सिल्वन क्वार्डस, हरिओम मीणा, गोविन्द बिरला, पूरणमल लालावत, रोशन राठौर, हेमन्त वैष्णव, मनीष पूरी, आशुतोष गौतम, जय सिंह सौलंकी, महेंद्र बना व अन्य उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन संजय खान ने किया। अंत मे रानी रोहिणी राजपूत महिला फाउंडेशन के संरक्षक कापरेन महाराज बलभद्र सिंह ने सभी का आभार जताया।